कॅरियर लेखक, कहानीकार, फिल्म समीक्षक, कंटेट राइटर और साहित्यकार जैसे कई अवसर


 जिन लोगों का लिखने का शौक है वे लेखन के क्षेत्र में बेहतरीन कैरियर बना सकते हैं। लेखन का कॅरियर हमेशा से ही डिमांडिंग रहा है इस फील्ड में न सिर्फ अच्छा पैसा है, बल्कि डिजिटल मीडिया के आने की वजह से अब अच्छे राइटर्स की मांग काफी बढ़ गई है। एक समय था जब राइटिंग की फील्ड अखबारों और किताबों तक ही सीमित थी, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में यदि किसी व्यक्ति में लिखने का हुनर है तो उनके पास जॉब की कोई कमी नही है। राइटिंग की फील्ड के कॅरियर बनाने के बहुत से ऑप्शंस है। इस क्षेत्र में आने वाले लोग फिल्म समीक्षक के रूप में भी कॅरियर बना सके हैं। इंदौर के कॅरियर काउंसलर डॉ. जयंतीलाल भंडारी के मुताबिक राइटिंग फील्ड में कॅरियर बनाना बेहद आसान भी हो इससे पहचान भी मिलती हैऔर वेतन भी काफी अच्छा मिलता है।

ये हैं बेस्ट राइटिंग कोर्स

सर्टिफिकेट इन क्रिएटिव राइटिंग

डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग

डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग (डिस्टेंस लर्निंग)

पीजी डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग

संबद्ध लैंग्वेज में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री

संबद्ध लैंग्वेज में एमफिल/ पीएचडी की डिग्री


प्रमुख यूनिवर्सिटीज और इंस्टीट्यूट्स


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली 

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली

जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली

कोलकाता यूनिवर्सिटी, कोलकाता

कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक -

भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली

भीमराव अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद - 

ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इंडिया


राइटिंग की फील्ड में यह हैं कॅरियर ऑप्शन

1.वेब कंटेंट राइटर

डिजिटल मीडिया के आने से इसमें वेब कंटेंट राइटर रूप में एक  बेहतरीन कॅरियर उपलब्ध है। आज के समय में अच्छे वेब कंटेंट राइटर की मार्केट में भारी मांग है, हालांकि प्रिंट की तुलना में इलेक्ट्रॉनिकमाध्यम में लिखना थोड़ा टफ माना जाता है। एक वेब कंटेंट राइटर के रूप में टार्गेट ऑडियंस के इंट्रेस्ट के हिसाब से लिखना होता है।

2.होस्ट राइटर

लोगों को ऑटो बायोग्राफी लिखने का शौक होता है। कई सेलेब्रिटी अपनी लाइफ पर ऑटो बायोग्राफी लिखना पसंद करते है। इन लोगों की ऑटोबायोग्राफी के पीछे होस्ट राइटर का ही हाथ होता है। क्योंकि सेलिब्रिटी के पास इतना समय नहीं होता है कि वे बैठकर लिख सकें, ऐसे में ये लोग होस्ट राइटर को हायर करते हैं।

3.रिज्यूमे राइटर

किसी भी जॉब को पाने में रिज्यूमे का आकर्षक होना बेहद जरूरी है, लेकिन रिज्यूमे का आकर्षक होने के साथ ही उसके कंटेंट में भी दम होना चाहिए। एक अच्छा रिज्यूमे आपको जॉब दिलाने में काफी मदद करता है। रिज्यूम के इतने महत्व को देखते हुए बाजार में रिज्यूमे राइटर की मांग काफी बढ़ गई है।

4.फ्रीलांस राइटर

कोई व्यक्ति अपनी नौकरी व बिजनेस के साथ राइटिंग करता हैं और वो भी केवल शौकिया तौर पर तो उन्हें फ्रीलांस राइटर कहा जाता है। यह कॅरियर हमेशा से ही डिमांडिंग और सुकून भरा रहा है। यदि कोई राइटर अच्छी स्टोरी, उपन्यास, कविताएं, गीत, गजल, मैमोरी और ऑटोबायोग्राफी लिखना जानता है तो वह इसे कर सकता है।


Comments

Popular posts from this blog

जॉब फ्यूचर छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10वीं से ही करें तैयारी

जॉब फ्यूचर : छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र