Posts

Showing posts from March, 2022

बीटेक और बीई में अब बिना जेईई मेंस के भी मिल सकेगा दाखिला

Image
  इंजीयरिंग में दाखिले के लिए अब जेईई-मेंस की अनिवार्यता नहीं रहेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, आगामी शैक्षणिक सत्र से बीटेक और बीई प्रोग्राम में दूसरे वर्ष से "लेटरल एंट्री से दाखिले की सुविधा शुरू करने जा रही है। एआईसीटीई ने इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखा है। इसमें इंजीनियरिंग प्रोग्राम के डिप्लोमा धारक, बीएससी डिग्री और इस क्षेत्र में बोकेशनल डिप्लोमा वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। एआईसीटीई के भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बीटेक और बीई के दूसरे वर्ष में अब लेटरल - एंट्री से दाखिला दिया जा सकता है। -एआईसीटीई ने दाखिला पात्रता और नियम भी तय किए हैं। इसमें तीन स्तर पर दाखिला पात्रता तय की गई है। यहां बीटेक और बीई प्रोग्राम में दाखिले के लिए बैचलर ऑफ वोकेशनल को डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और बीएससी मग्री को उसके समकक्ष माना जाएगा

कॅरियर लेखक, कहानीकार, फिल्म समीक्षक, कंटेट राइटर और साहित्यकार जैसे कई अवसर

Image
  जिन लोगों का लिखने का शौक है वे लेखन के क्षेत्र में बेहतरीन कैरियर बना सकते हैं। लेखन का कॅरियर हमेशा से ही डिमांडिंग रहा है इस फील्ड में न सिर्फ अच्छा पैसा है, बल्कि डिजिटल मीडिया के आने की वजह से अब अच्छे राइटर्स की मांग काफी बढ़ गई है। एक समय था जब राइटिंग की फील्ड अखबारों और किताबों तक ही सीमित थी, लेकिन अब समय बदल गया है। आज के समय में यदि किसी व्यक्ति में लिखने का हुनर है तो उनके पास जॉब की कोई कमी नही है। राइटिंग की फील्ड के कॅरियर बनाने के बहुत से ऑप्शंस है। इस क्षेत्र में आने वाले लोग फिल्म समीक्षक के रूप में भी कॅरियर बना सके हैं। इंदौर के कॅरियर काउंसलर डॉ. जयंतीलाल भंडारी के मुताबिक राइटिंग फील्ड में कॅरियर बनाना बेहद आसान भी हो इससे पहचान भी मिलती है और वेतन भी काफी अच्छा मिलता है। ये हैं बेस्ट राइटिंग कोर्स सर्टिफिकेट इन क्रिएटिव राइटिंग डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग (डिस्टेंस लर्निंग) पीजी डिप्लोमा इन क्रिएटिव राइटिंग संबद्ध लैंग्वेज में ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री संबद्ध लैंग्वेज में एमफिल/ पीएचडी की डिग्री प्रमुख यूनिवर्सिटीज ...