Posts

Showing posts from May, 2022

जॉब फ्यूचर छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10वीं से ही करें तैयारी

  जॉब फ्यूचर छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10वीं से ही करें तैयारी किसी छात्र के करियर चुनने में कई - बातें अहम होती हैं।  उदाहरण के लिए उसे कौन-सा काम पसंद है, किस काम में वह अच्छा है, कमाई कितनी होगी, किस नौकरी में अवसर ज्यादा है, उसकी सामाजिकआकांक्षाएं क्या हैं, आदि।  इसके अलावा, दोस्त क्या कर रहे हैं, यह भी करियर चुनते वक्त एक मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में कार्य करता है।  परिवार वाले क्या चाहते हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है।  आज के युवा समाज में सकारात्मक योगदान दे पाने की संतुष्टि पाना चाहते हैं।  साथ में सामाजिक प्रतिष्ठा, पहचान, रचनात्मक स्वतंत्रता, जॉब सिक्योरिटी आदि पर भी जोर देते हैं। 1:- ठीक से सोचें विचारें:- बहुत सारे छात्रों को बहुत लंबे अर्से तक यही पता नहीं चल पाता कि वे किस काम को अच्छी तरह कर सकते हैं।  दरअसल किसी करियर का चुनाव और उसमें सफलता छात्र की अपनी विचार-प्रक्रिया पर भी काफी हद तक निर्भर करती है।  इसलिए करियर का चुनाव करने से पहले सारे पहलुओं पर...

इनकम टैक्स अपडेटेडआईटीआर के लिए फॉर्म जारी

  इनकम टैक्स अपडेटेडआईटीआर के लिए फॉर्म जारी आयकर विभाग ने अपडेटेड आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए एक नया फॉर्म जारी किया है। इसमें टैक्सपेयर्स को अपडेटेड रिटर्न फाइल करने की वजह के साथ यह भी बताना होगा कि वे कितनी आधिक राशि टैक्स के रूप में चुका रहे हैं। उन्हें इसकी वजह बतानी होगी कि पहले रिटर्न दाखिल क्यों नहीं किया और आय की सही जानकारी क्यों नहीं दी। नया फॉर्म आईटीआर-यू वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए अपडेटेड रिटर्न के लिए है।

नौकरी के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी शामिल हों

नौकरी के साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी शामिल हों नौकरी के दौरान एक ही तरह की व्यस्त दिनचर्या बोर कर देती है।  ऐसे में, कोई शारीरिक या कोई मानसिक विकास नहीं हो पाता है।  बेहतर है कि आप एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल रहें । एनर्जी बूस्टर के रूप में काम  एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज कैंडिडेट के लिए एक एनर्जी ब्रेक का काम करती है।  चाहे कोई गेम खेलना हो या हॉबी को फॉलो करना हो, ये सब मेंटली रिलैक्स करते हैं।  खुद को एक्सप्लोर करें  प्रोफेशनल लाइफ के अलावा आप खुद को एक्सप्लोर कर सकते हैं।  एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होकर आप अपने पैशन को नया रूप दे सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी  नई स्किल्स को सीखने और उसमें महारत हासिल करने से स्टूडेंट्स के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।  हर एक्टिीविटी में बेहतर प्रदर्शन मोटिवेट करता है।

NIT जमशेदपुर ने दी छात्रों को सुविधा

  NIT जमशेदपुर ने दी छात्रों को सुविधा अब आठ सालों में भी पूरी कर सकेंगे इंजीनियरिंग की डिग्री राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने अपने छात्रों के लिए एक बेहतर सुविधा शुरू की है। अब छात्रों को अपनी डिग्री को पूरा करने के लिए आठ साल का समय दिया जाएगा। यानी की अगर छात्र अपने पाठ्यक्रम को बीच में छोड़ते हैं, तो आने वाले वह इसकी आठ साल की अवधि तक कभी भी अपनी डिग्री को पूरा कर सकेंगे। यह फैसला ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जो एक और पेशेवर डिग्री हासिल करना चाहते हैं या विभिन्न कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। NIT, जमशेदपुर में पढ़ाई करने वाले छात्र अगर अपने पाठ्यक्रम को बीच में ही छोड़ देते हैं तो उनका नुकसान नहीं होगा। छात्र अपनी इंजीनियरिंग खत्म करने के लिए NIL में भी लौट सकते हैं। हाालंकि, इसमें एक शर्त यह भी है कि छात्र का कम से कम दो साल संस्थान में पढ़ना जरूरी है।

जॉब फ्यूचर : छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र

  जॉब फ्यूचर : छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10 वीं से ही करें तैयारी  किसी छात्र के करियर चुनने में कई बातें अहम होती हैं। उदाहरण के लिए उसे कौन-सा काम पसंद है, किस काम में वह अच्छा है, कमाई कितनी होगी, किस नौकरी में अवसर ज्यादा है, उसकी सामाजिक आकांक्षाएं क्या हैं, आदि। इसके अलावा, दोस्त क्या कर रहे हैं, यह भी करियर चुनते वक्त एक मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में कार्य करता है। परिवार वाले क्या चाहते हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है। आज के युवा समाज में सकारात्मक योगदान दे पाने की संतुष्टि पाना चाहते हैं। साथ में सामाजिक प्रतिष्ठा, पहचान, रचनात्मक स्वतंत्रता, जॉब सिक्योरिटी आदि पर भी जोर देते हैं। ठीक से सोचें- विचारें बहुत सारे छात्रों को बहुत लंबे अर्से तक यही पता नहीं चल पाता कि वे किस काम को अच्छी तरह कर सकते हैं। दरअसल किसी करियर का चुनाव और उसमें सफलता छात्र की अपनी विचार-प्रक्रिया पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। इसलिए करियर का चुनाव करने से पहले सारे पहलुओं पर सही तरीके से सोच-विचार किया जाए कि हम...

रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Image
रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 मई तक कर सकते हैं आवेदन नेशनल टेस्टिंग परीक्षा ने यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए यूजीसी नेट 2021 दिसंबर और जून 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet. inta.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आवेदन फॉर्म 20 मई तक भरे जाएंगे और फॉर्म के लिए सुधार विंडो 21 मई से उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को 1100 रुपए का भुगतान करना होगा। सामान्य- ईडब्ल्यूएस / ओबीसी/ एनसीएल के लिए शुल्क 550 रुपए है और थर्ड जेंडर को 275 रुपए का भुगतान करना होगा। परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि, 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' टेस्ट कंप्यूटर आधारित टेस्ट होंगे और जून के दूसरे सप्ताह के आसपास होने की संभावना है।

स्कूली विद्यार्थियों के लिए स्कालरशिप 2022-23

Image
पूरी जानकारी ऊपर  दिए फोटो से प्राप्त कर सकते हैं।