जॉब फ्यूचर छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10वीं से ही करें तैयारी
जॉब फ्यूचर छात्र जीवन से ही भविष्य की राह के लिए तैयार हों छात्र करियर बनाने में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी, 10वीं से ही करें तैयारी किसी छात्र के करियर चुनने में कई - बातें अहम होती हैं। उदाहरण के लिए उसे कौन-सा काम पसंद है, किस काम में वह अच्छा है, कमाई कितनी होगी, किस नौकरी में अवसर ज्यादा है, उसकी सामाजिकआकांक्षाएं क्या हैं, आदि। इसके अलावा, दोस्त क्या कर रहे हैं, यह भी करियर चुनते वक्त एक मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में कार्य करता है। परिवार वाले क्या चाहते हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण कारक होता है। आज के युवा समाज में सकारात्मक योगदान दे पाने की संतुष्टि पाना चाहते हैं। साथ में सामाजिक प्रतिष्ठा, पहचान, रचनात्मक स्वतंत्रता, जॉब सिक्योरिटी आदि पर भी जोर देते हैं। 1:- ठीक से सोचें विचारें:- बहुत सारे छात्रों को बहुत लंबे अर्से तक यही पता नहीं चल पाता कि वे किस काम को अच्छी तरह कर सकते हैं। दरअसल किसी करियर का चुनाव और उसमें सफलता छात्र की अपनी विचार-प्रक्रिया पर भी काफी हद तक निर्भर करती है। इसलिए करियर का चुनाव करने से पहले सारे पहलुओं पर...